जनवरी 2023 का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है. सनातन धर्म का बेहद महत्वपूर्ण माना जाने वाला पर्व जया एकादशी (Jaya Ekadashi) व्रत से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है. मान्यता है कि जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु का विधि-विधान से व्रत एवं पूजा करने से भूत-प्रेत और पिशाचों के भय से मुक्ति मिलती है. इस माह जहां महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) जैसा महापर्व पड़ रहा है, वहीं एक साप्ताहिक कलरफुल पर्व यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day) भी इसी माह पड़ रहा है.
...