भारत ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी और आज ही के दिन विश्व के मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ था. पाकिस्तान से अलग होकर आजाद होने से पहले बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था. पाकिस्तान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी ने 16 दिसंबर को डक्का में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस अरोरा के सामने आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे.
...