वाराणसी व मिर्जापुर मंडल की पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली सात नवंबर को मनाई जाएगी. देवोत्थान एकादशी के चार दिन बाद मनाई जाने वाली देव दीपावली पर इस बार वाराणसी के अर्धचंद्राकार घाटों पट दस लाख दीये जलाए जाने की योजना है, जिसमें आठ लाख दीपक अर्धचंद्राकार घाटों पर जलेंगे और दो लाख दीये घाट के उस पार जलाए जाएंगे.
...