सनातन धर्म के अनुसार वैशाख मास में चंद्रमा के शुक्लपक्ष को नवमी के दिन मां सीता का प्रकाट्य हुआ था, इसीलिए समस्त हिंदू समुदाय इस दिन बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सीता नवमी मनाते हैं. इस दिन सुहागन औरतें श्रीराम और माँ सीता की संपूर्ण विधि-विधान से पूजा करती हैं. ऐसा करने से पति दीर्घायु होता है और घर में सुख, शांति एवं वैभव आता है.
...