इस साल देवउठनी एकादशी 25 नवंबर को मनाई जाएगी. देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और इस दिन तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से होती है. इसके साथ ही शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं. ऐसे में नवंबर 2020 से लेकर अप्रैल 2021 तक पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए.
...