शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित करने का विधान है, जिसे सप्तमी तिथि की शाम को ही बनाया जाता है. यह भोग चावल-गुड़ या फिर चावल और गन्ने के रस से मिलकर बनता है, साथ ही मीठी रोटी बनाई जाती है. इस अवसर पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में आप भी इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और इमेजेस को भेजकर शुभ शीतला अष्टमी कह सकते हैं.
...