देवी भागवतम् के अनुसार पौष मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी से शाकंभरी नवरात्र प्रारंभ होता है, जो पौष मास की पूर्णिमा तक मनाया जाता है. पूर्णिमा के दिन माता शाकंभरी की जयंती मनाई जाती है. इस पर्व के दौरान तंत्र-मंत्र के साधक अपनी सिद्धि के लिए वनस्पति की देवी मां शाकंभरी की आराधना करते हैं. हिंदू धर्म में शाकम्भरी नवरात्रि का भी बहुत महत्व है.
...