हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है. शबरी जयंती इसलिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन शबरी ने श्रीराम को अपने जूठे बेर खिलाए थे. कहा जाता है कि शबरी जन्म से ही भगवान राम की भक्त थीं और उनकी इसी भक्ति के लिए भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे. शबरी जयंती का यह पर्व भगवान राम की अनन्य भक्त माता शबरी को समर्पित है.
...