हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के 11वें दिन रमा एकादशी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन श्रीहरि एवं वैभव की देवी लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. श्रीहरि के योग-निद्रा से बाहर आने से पूर्व की अंतिम एकादशी होने से इसका काफी महात्म्य है.सनातन धर्म के अनुसार कार्तिक मास कृष्णपक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है.
...