भगवान परशुराम को चिरंजीवी माना गया है, जो आज भी धरती पर मौजूद हैं. मान्यता है कि भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से सिर्फ परशुराम अवतार ही धरती पर निवास करते हैं. धरती पर पापी राजाओं और दुष्टों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में छठा अवतार लिया था. परशुराम जयंती पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
...