⚡कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें इस दरम्यान बन रहे योगों की परिणिति, महात्म्य, मुहूर्त, पूजा-विधि एवं व्रत कथा!
By Rajesh Srivastav
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महात्म्य वर्णित है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार एकादशी व्रत रखने से सारे कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख एवं शांति बनी रहती है, तथा जीवन के सारे सुख भोगने के बाद जातक वैकुण्ठ धाम में स्थान पाता है.