आज रात्रि संपूर्ण पंजाब एवं हरियाणा में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा. लोग बाग संध्याकाल से ही अपने इष्ट-मित्रों एवं रिश्तेदारों के यहां मिठाइयां और शुभकामनाएं भेजना शुरु कर देते हैं, तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. लोहड़ी को शीत ऋतु के जाने और वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है.
...