कार्तिक अमावस्या की तरह ही कार्तिक पूर्णिमा को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर 2020 को पड़ रही है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान का विशेष महत्व है. इस दिन तीर्थ स्थानों पर मेले लगते हैं और तीर्थयात्री पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य अर्जित करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.
...