हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि को भक्त भगवान भैरव के अनुष्ठान के साथ कालाष्टमी पर्व मनाते हैं. भगवान शिव के अवतार भगवान काल भैरव की इस दिन सच्ची श्रद्धा एवं आस्था-निष्ठा के साथ व्रत रखते हैं, उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा-अनुष्ठान करते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर कालाष्टमी का यह पर्व रविवार या मंगलवार के दिन पड़ता है...
...