⚡देश भर में होली की धूम, लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मना रहे हैं खुशियों का त्योहार
By Nizamuddin Shaikh
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और खुशियों का त्योहार 'होली' आज पूरे भारत में पारंपरिक जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर निकल पड़े हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं.