धनतेरस पर सोना, चांदी जैसी महंगी धातुओं के साथ-साथ पीतल के बर्तन और झाड़ू खरीदने की परंपरा है. दरअसल, धनतेरस सुख, समृद्धि और आरोग्य का पर्व है. इसी दिन आरोग्य के देवता धन्वन्तरि अवतरित हुए थे. सेहतमंद रहने के लिए सफाई जरूरी है और कहा जाता है कि जहां सफाई होती है वहीं लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए यह मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है.
...