कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. साल की सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
...