षष्ठी देवी को छठी मैया कहा जाता है. उन्हें भगवान ब्रह्मा की मानसपुत्री भी माना जाता है. कहा जाता है कि छठी मैया भगवान सूर्य की बहन हैं और छठ पूजा के दौरान सूर्योपासना से छठी मैया प्रसन्न होती हैं. खोए हुए राजपाट को पुन: प्राप्त करने और पांडवों की विपत्ति को दूर करने के लिए द्रौपदी ने छठ पूजा का व्रत किया था.
...