भाई-बहन के प्रेम का प्रतीकात्मक पर्व है भाई दूज. कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन मनाये जाने वाले इस पर्व पर बहनें भाई के मस्तक पर सौभाग्य का टीका लगाकर परंपरागत तरीके से उसकी पूजा एवं आरती उतारती हैं, तथा उसके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करती हैं.
...