हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का आखिरी पर्व होता है. इस साल 16 नवंबर 2020 (सोमवार) को मनाया जाएगा. यह भाई-बहन के स्नेह और अटूट बंधन का पर्व है. इस दिन बहने अपने अपने भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए उसके माथे पर तिलक लगाती हैं.
...