⚡पांच से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक स्मारकों में होगा निःशुल्क प्रवेश, नहीं लगेगी एंट्री फीस
By Team Latestly
भारत को मिली आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. देशवासियों तक आजादी से संबंधित कहानियों को पहुंचाने और गौरवपूर्ण इतिहास का गुणगान करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.