आंवला नवमी का पर्व आज (23 नवंबर 2020) मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार,आंवला नवमी का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही इस वृक्ष के नीचे भोजन बनाने व खाने से उत्तम आरोग्य की प्राप्ति होती है.
...