डॉ. भीम राव आंबेडकर की जब भी चर्चा होती है तो बात दलितोत्थान एवं दलितों को आरक्षण पर आकर थम जाती है. उन्हें 'दलितों का मसीहा' की संज्ञा से भी नवाजा जाता है. बहुत कम लोगों को ज्ञात होगा कि डॉ आंबेडकर ने महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे ज्यादा और ठोस कार्य किये, जिसका सुख आज महिलाएं उठा रही हैं, वरना आजादी से पूर्व महिलाओं को इतने अधिकार प्राप्त नहीं थे.
...