मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें शिवराज्याभिषेक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के ऐतिहासिक दुर्गराज रायगढ़ पर 5 और 6 जून 2026 को एक भव्य और ऐतिहासिक दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है. अखिल भारतीय शिवराज्याभिषेक महोत्सव समिति और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से इस राष्ट्रीय उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस वर्ष भी देश-विदेश से लाखों शिवभक्त, इतिहास प्रेमी और शोधकर्ता इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने रायगढ़ पहुंच रहे हैं.
...