बकरीद अर्थात ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म के प्रमुख पर्वों में एक है. यह पर्व हजरत इब्राहिम की उस कुर्बानी की स्मृति में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने पुत्र की कुर्बानी की इच्छा जताई थी. अल्लाह ने उनकी सच्ची नीयत देखकर उनके बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी को स्वीकार किया.
...