पांच दिवसीय दीपावली सनातन धर्म के प्रमुख पर्वों में एक है, जिसे दिवाली अथवा प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई की अच्छाई की विजय का प्रतीक है. कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दिवाली की यह रात खगोलीय दृष्टि से सबसे काली रात होती है. इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, और माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर वास करती हैं, और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
...