हिंदी पंचांग के अनुसार दीपावली महापर्व कार्तिक मास अमावस्या (कृष्ण पक्ष) के दिन मनाया जाता है. इस दिन माँ लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीगणेश, देवी सरस्वती एवं महाकाली की पूजा होती है. पूजा से पूर्व घर के बाहर एवं घर के मंदिर के पास रंगोली सजाई जाती है, दरवाजे पर आम्र पल्लव एवं गेंदे के पुष्प का तोरण बनाकर दरवाजे पर लगाते हैं.
...