पौराणिक ग्रंथों में भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जन्मदाता माना जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक देवता विभिन्न शक्ति विशेष का प्रतिनिधित्व करते हैं. किसी के पास अग्नि की शक्ति, किसी के पास आत्मा, किसी के पास वायु, कोई आकाश को तो कोई जल का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन कुछ ऐसे भी देवता हैं, जो सभी क्षेत्रों में भी शासन का सामर्थ्य रखते हैं.
...