पांच दिवसीय महापर्व दीपावली के पांचवें दिन भाई दूज और भगवान चित्रगुप्त-पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन कर्मों के अनुसार दण्ड तथा पुरस्कार देने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. कायस्थ समाज के लिए इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन वे भगवान चित्रगुप्त जी के साथ कलम दवात की पूजा का भी विधान है.
...