हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथमा से होती है. इस दिन घटस्थापना की जाती है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है. चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अनुष्ठान होती है.
...