भारतीय संस्कृति में पान का पत्ता शुभता, औषधीय गुणों और हमारी परंपरा का प्रतीक है. चाहे कोई पूजा-पाठ हो, शादी-ब्याह या फिर कोई धार्मिक आयोजन... हर शुभ मौके पर पान का पत्ता अहम होता है. विज्ञान और आयुर्वेद भी इसके गुणों को मान्यता देते हैं. इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुणों से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं.
...