आयुर्वेद में भारतीय रसोई में मौजूद मसालों को औषधि बताया है. घर की रसोई में मौजूद मसाले संक्रमण और कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं. ऐसा ही एक खुशबूदार और स्वाद में तीखा मसाला होता है जायफल. जायफल पेट से लेकर त्वचा रोगों से निजात पाने में सहायक है, लेकिन इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना है, ये बहुत मायने रखता है.
...