हरी मिर्च न केवल स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, यह छोटी-सी मिर्च अपने औषधीय गुणों से कई बीमारियों का रामबाण इलाज है, खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए. पंजाब के ‘बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी कहते हैं कि हरी मिर्च का नियमित और संतुलित सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ देता है.
...