सर्दियों का मौसम शुरू होते ही, हमारे खान-पान में सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने का अच्छा समय आ जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन अग्नि (जठराग्नि) अत्यंत प्रबल होती है, जिससे भारी से भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है. इसी कारण, सर्दियों में ऐसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने और शक्ति देने में सहायक हों.
...