करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को भी मजबूत बनाता है. यह मानसिक बीमारियों के साथ-साथ कैंसर और डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों में भी असरदार साबित हो सकता है. अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, करी पत्ते को न्यूरोप्रोटेक्टिव कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग की बीमारियों जैसे अल्जाइमर और पार्किंसन में राहत दे सकता है.
...