आंवला नवमी दिवाली के 9 दिन बाद मनाई जाती है. इस बार यह पर्व 23 नवंबर को है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने का विधान होता है. मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी, इसलिए इस दिन को सत्य युगादि के रूप में भी जाना जाता है.
...