हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की 11वीं तिथि को एकादशी कहते हैं. एकादशी को भगवान विष्णु को समर्पित दिन माना जाता है. एक महीने में दो पक्ष होने के कारण दो एकादशी आती हैं, एक शुक्ल पक्ष की और दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी. इस प्रकार एक वर्ष में कम से कम 24 एकादशी हो सकती है, लेकिन अधिक मास (अतिरिक्त महीने) के मामले में यह संख्या 26 भी हो सकती है...
...