बच्चों के सुखी, स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए रखे जाने वाले कठिन और महत्वपूर्ण व्रतों में एक है अहोई अष्टमी का व्रत. हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत-अनुष्ठान कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है, जब माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद संध्याकाल के समय अहोई माता की पूजा-अनुष्ठान करती हैं, और अंत में तारों का दर्शन कर व्रत पूरा करती हैं.
...