भारत सदा से वीरांगनाओं का देश रहा है, जिनकी शौर्य गाथाओं से इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं. ऐसी ही एक महारानी थीं, अहिल्याबाई होल्कर. जिसने अपनी शौर्य शक्ति से लेकर कुशल राज्य नेतृत्व तक में अपनी दक्षता दिखाई. एक हिंदू शासक के रूप में अहिल्याबाई ने धर्म एवं जनहित के कार्य करते हुए तमाम प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार कराया.
...