दिल्ली ( Delhi ) में रविवार को कोविड के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई.यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 942 मामले सामने आए. वहीं बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में 1109 मामले सामने आए थे. इस बीच, शहर की कोविड पॉजिटिविटी दर घटकर 7.25 प्रतिशत हो गई है.सक्रिय मामलों की संख्या 5,141 है, जिनमें से 3,729 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है.
...