मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर कद बढ़ा है, क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों पर होने वाले आंदोलनों की योजना बनाने के लिए गठित की गई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर सवाल भी उठ रहा है क्या इस नियुक्ति से पूर्व मुख्यमंत्री की अपने गृह राज्य से दूरी भी बढ़ेगी.
...