केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी रिपोर्ट में कहीं भी 'बी.1.617' वैरिएंट के साथ 'भारतीय वैरिएंट' नहीं लिखा है. ऐसी सभी मीडिया रिपोर्ट्स जिनमें इसे भारतीय वैरिएंट कहा गया है, सब निराधार और बेबुनियाद हैं. मंत्रालय ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के 'बी.1.617' वैरिएंट के साथ 'भारतीय वैरिएंट' शब्द नहीं जोड़ा है.
...