⚡पश्चिम रेलवे की बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 9 महीनों में वसूला ₹155 करोड़ का जुर्माना
By Nizamuddin Shaikh
पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर ₹155.46 करोड़ का जुर्माना वसूला है. पिछले साल के मुकाबले इस साल वसूली गई जुर्माना राशि में 49% की भारी वृद्धि हुई है.