पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य हर व्यक्ति तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि 2011 से अब तक राज्य सरकार ने इस दिशा में कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है.
...