दक्षिण बंगाल के सात जिलों में बाढ़ के हालात राजनीतिक विवाद का रूप लेते जा रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि वह राज्य सरकार को बताए बिना पानी न छोड़े, अन्यथा राज्य मुआवजे की मांग करने के लिए मजबूर होगा. हालांकि, भाजपा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया.
...