⚡बीजेपी उम्मीदवार का दावा- चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रही पार्टी
By Bhasha
पश्चिम बंगाल विधानसभा की गलसी (सुरक्षित) सीट से भाजपा उम्मीदवार तपन बागड़ी ने शनिवार को दावा किया कि पूर्वी वर्धमान जिले का पार्टी नेतृत्व उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रहा है क्योंकि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का एक ''झूठा'' मामला लंबित है.