⚡बंगाल भाजपा के नेता का चुनाव करने के लिए 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
By IANS
भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपना नेता चुनने के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है. हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा ने 77 सीट जीती थी और 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा मिला है.