⚡पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार
By Bhasha
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि राज्य में शनिवार को विधानभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं में कथित रूप से शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.