महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है. वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा. दरअसल, पिछले रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने 30 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन और कई सख्त पाबंदियों की घोषणा की थी जिसमें कोरोनावायरस के बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए दिन के समय निषेधाज्ञा और रात का कर्फ्यू शामिल था.
...