उत्तर भारत (North India) में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली,राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में लोग गलन महसूस करने लगे हैं. बढ़ती ठंड (Winter) का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह और शाम की ठंड अब दोपहर में भी अपना असर दिखाने लगा है. ठंड का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, पिछले 17 वर्षों में पहली बार सबसे कम तापमान के बीच रविवार सुबह नींद से जागे. लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यही आलम उत्तर प्रदेश में देखा गया दो दिनों में अब लोगों को गलन महसूस होने लगा है और अन्य दिनों के हिसाब से ठंडक भी बढ़ गई.
...